राजीव मलिक, मई 1 -- कहते हैं कि अगर इंसान ठान ले, तो कोई भी मुश्किल उसका रास्ता नहीं रोक सकती। ऐसी ही एक बेहद प्रेरणादायक कहानी है लखनऊ की रहने वाली आरुषि कपूर की है। 12वीं (ISC) की इस छात्रा ने साबित कर दिया है कि इरादों में जान हो, तो बड़ी से बड़ी बीमारी भी आपके सपनों के आगे घुटने टेक देती है। इडियोपैथिक इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंशन (IIH) जैसी एक दुर्लभ और बेहद दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझने के बावजूद, आरुषि ने बोर्ड परीक्षाओं में 91.5% नंबर हासिल करके हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं आरुषि की सफलता की कहानी के बारे में... आरुषि लखनऊ के मशहूर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की छात्रा हैं। जिस उम्र में बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई, करियर और दोस्तों के साथ बिजी रहते हैं, उस उम्र में आरुषि एक ऐसी बीमारी से लड़ रही थीं जिसके बारे में सुनना...