नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- कैंसर को लेकर रिसर्च करने वाली एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर रचना श्रॉफ की मौत हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बेड़ा उठाने वाली डॉक्टर की मौत एक बड़ी क्षति है। वहीं एक गौर करने वाली बात यह भी है कि वह जिस तरह के कैंसर की रिसर्च करती थी, उसी ने उनकी जान ले ली। डॉ. श्रॉफ पैन्क्रियाज और बाइलरी ट्रैक्ट कैंसर के बारे में शोध कर रही थीं। डॉ. श्रॉफ इस तरह के कैंसर का इलाज ढूंढने में लगी थीं। डॉ. रचना श्रॉफ अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना कैंसर सेंटर की डायरेक्टर थीं। इसके अलावा वह जानी-मानी वैज्ञानिक थीं। अमेरिकी सोसाइटीऑफ क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. श्रॉफ को पिछले ही साल कैंसर हो गया था। उनके शरीर में कई जगह सूजन आने लगी। इसके बाद पता चला कि उनकी आंतों में गांठ बन गई है। इ...