काठमांडू, सितम्बर 2 -- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच अपनी सूझबूझ से सैकड़ों बच्चों की जान बचाने वाले प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी की कहानी अब भारत-नेपाल संबंधों की एक नई मिसाल बन गई है। नुवाकोट जिले के बिदुर स्थित त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल को बाढ़ ने पूरी तरह तबाह कर दिया, लेकिन समय रहते प्रिंसिपल के फैसले ने एक बड़ी मानवीय त्रासदी को टाल दिया। अब भारत ने इस स्कूल के पुनर्निर्माण में मदद का भरोसा दिया है। भारत के नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने 1 सितंबर को स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दवाड़ी की समय पर की गई कार्रवाई ने रासुवा से आई विनाशकारी बाढ़ में स्कूल बहने से कुछ ही समय पहले 1600 से अधिक बच्चों की जान बचाने में मदद की। राजदूत ने दवाड़ी को यह भी बताया क...