शामली, अप्रैल 12 -- तीन से जिस लापता पति को महिला ढूंढ रही थी वह मुजफ्फरनगर जेल में मिला। मुख्यमंत्री को एक्स पर शिकायत भी महिला ने पोस्ट की इस पर पुलिस सक्रिय हुई तो पता लगा कि नौ अप्रैल को उसका पति मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़कर जेल भेजा है। वह फिलहाल जेल में बंद है। थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी बतीता ता ने एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र पोस्ट किया था जो शामली पुलिस को भी टैग किया गया। बबिता ने बताया कि उसका पति दीपक नौ अप्रैल से घर से मुजफ्फरनगर जाने की बात कहकर निकला था। उसी समय महिला की पति से अंतिम बार बात हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद आया। महिला की पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए शामली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने आसपास के जिलों और थानों में दीपक के हुलिए और रिकार्ड का म...