नई दिल्ली, जून 4 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इसमें राजस्थान, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश की सीटों से चुने जाने वाले कैंडिडेट्स हैं। राजस्थान से पार्टी ने सतीश पूनिया, अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। यहां पर तीन सीटें खाली हो रही हैं। कांग्रेस के नीरज डांगी, भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा के राजेंद्र गहलोत के कार्यकाल खत्म हो रहे हैं। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और कुछ महीने पहले संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के साथ हुए 'गद्दार विवाद' से खासा चर्चा में आए रवनीत बिट्टू को इस बार भाजपा राज्यसभा नहीं भेज रही है। सूत्रों के अनुसार, बिट्टू को केंद्रीय राजनीति की जगह पंजाब की राजनीति में उतारा जाएगा। इसके संकेत पिछले दिनों रवनीत बिट्टू ने दे भी दिए।राहुल...