जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट
धनबाद, सितम्बर 22 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ने रफ्तार की नई मिसाल पेश की है। रविवार को पॉलीटेक्निक में लिखित परीक्षा हुई और उसी दिन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर रात में परिणाम जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल 380 अभ्यर्थियों में 329 सफल घोषित किए गए हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर 25 सितंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में ही स्कील टेस्ट आयोजित किया जाएगा। स्कील टेस्ट में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसी मेरिट के आधार पर एनएचएम के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
प्रक्रिया की तैयारी तेजी से पूरी हुई इस प्रक्रिया के पीछे जिला प्रशासन और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.