देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। जिस दिन बेटे के शरीर में शादी की हल्दी की शुरूआत होती, उसी दिन उसकी अर्थी उठ गयी। मृतक परदेशी तुरी के पिता हुरो तुरी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर में जहां शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं अचानक हुए सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गांव निवासी 20 वर्षीय परदेशी तुरी की शादी 26 फरवरी को सारठ थाना क्षेत्र के खरवाजोरी गांव में तय थी। इकलौते बेटे की शादी को लेकर पिता हुरो तुरी कई महीनों से तैयारी में जुटे थे। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद कर्ज लेकर शादी के इंतजाम में जुटे थे। रिश्तेदारों को न्योता भेजा जा चुका था और गांव में मेहमानों का जुटान भी शुरू हो गया था। पिता ने बताया कि परदेशी खुद अपने हाथों से रिश्तेदारों के घर-घर जाकर निम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.