नई दिल्ली, जून 17 -- हम हर रात कई घंटों तक तकिए पर सिर रखकर सोते हैं, लेकिन उसकी सफाई पर अक्सर सबसे कम ध्यान देते हैं। शुरुआत में सफेद और मुलायम दिखने वाला तकिया धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। इसकी वजह होती है पसीना, तेल, धूल और रोजाना का इस्तेमाल। कई बार तकिया साफ दिखता जरूर है, लेकिन उसके अंदर गंदगी जमा हो चुकी होती है। यही कारण है कि तकिए की नियमित सफाई जरूरी है। अच्छी बात यह है कि तकिए को चमकाने के लिए हर बार महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से तकिए की सफाई की जा सकती है और उसे फिर से ताजा बनाया जा सकता है।तकिए जल्दी गंदे क्यों हो जाते हैं? सोते समय हमारे बालों का तेल, चेहरे का पसीना और धूल धीरे-धीरे तकिए में जमा होने लगती है। अगर तकिए के खोल समय पर ना बदले जाएं, तो गंदगी और तेजी से बढ़ सक...