गोंडा, मई 10 -- Brijbhushan Sharan Singh: यूपी में रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाल दी। बृजभूषण शरण सिंह की इस पोस्ट ने सियासत में खलबली मचा दी। अपने एक्स एकाउंट पर बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा-शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस डाल पर बैठे हो वो टूट भी सकती है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह की इस पोस्ट का सियासत में कई मायने निकाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह का नाम चर्चा में था, लेकिन शनिवार को जब संभावित मंत्रियों की लिस्ट हुई तो उसमें प्रतीक का नाम गायब था। जिसके चलते बृजभूषण नाराज चल रहे थे।छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, दो का हुआ प्रमोशन...