उन्नाव, मई 2 -- सुमेरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बेलगाम डंपरों का आतंक अब सिर्फ हादसों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सुनियोजित धोखाधड़ी का एंगल भी सामने आ आया है। हालिया भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत जिस गिट्टी डंपर के चलते हुई। उस डंपर की नंबर प्लेट में भी कालिख पुती मिली।बुधवार को बिहार थाना क्षेत्र के खरही पुल के पास भीषण हादसा हुआ था। चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार की बोलेरो से गिट्टी लोड डंपर ने टक्कर मार दी थी। इससे बोलेरो खंती में पलट गई। अनियंत्रित डंपर भी बोलेरो पर ही पलट गया था। हादसे में बोलेरो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम बाद शवों के पहुंचने पर रात भर उठती रही चीत्कार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे से आक्रोशित क्षेत्रीय युवा शुक्रवार क...