रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मंगलवार को खेल मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच झारखंड में हॉकी विकास पर चर्चा हुई। भोलानाथ सिंह ने सरकार द्वारा खूंटी में बालिकाओं के लिए शुरू किए गए आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के लिए खेलमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस जिला में जिस खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों की संख्या अधिक है, उस जिला में खेल प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना होने से वहां और अधिक खेल को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान अगले वर्ष होने वाले हॉकी इंडिया लीग के विषय में भी विशेष चर्चा हुई। खेलमंत्री ने खेल विकास में हर संभव मदद की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...