अयोध्या, जून 4 -- मवई संवाददाता। मवई विकासखंड के ग्राम बैसन पुरवा मजरे कसारी में सरकारी भूमि (बंजर) पर कथित अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बताते हैं कि जिस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पूर्व में राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, उसी भूमि पर अब दोबारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 433 ख राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव निवासी इस्लाम उर्फ नन्नन द्वारा उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने की नीयत से लगातार पक्का निर्माण कराया जा रहा है। मामले में तत्कालीन लेखपाल सुभाष ने जांच के बाद अवैध निर्माण की पुष्टि करते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद निर्माण का...