मुरैना, मार्च 2 -- आगे चोर, पीछे पुलिस...कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन जौरा में नजारा बिल्कुल उल्टा दिखा। यहां एक वायरल वीडियो में जौरा थाने के टीआई दर्शन शुक्ला कथित बाइक चोर गिरोह के सरगना लवकुश शर्मा के कंधों पर बैठकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को थाना परिसर में टीआई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वीडियो में माला पहनाकर स्वागत, केक कटिंग और ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न साफ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान लवकुश शर्मा टीआई को अपने कंधों पर बैठाकर घुमाता दिखता है और खुद भी नाचता नजर आता है। गौरतलब है कि 12 जून 2025 को कोतवाली पुलिस ने लवकुश शर्मा को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर करीब 13 लाख रुपए कीमत की 18 बाइक चोरी की थीं। अब यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.