सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एकल नारी शक्ति संगठन के द्वारा डाक बंगला परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकल नारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकल महिलाओं के संघर्ष, आत्मसम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भरत प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अगुस्टिना सोरेन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वागत और उनके सम्मान के साथ की गई। इस अवसर पर भरत प्रसाद ने कहा कि भगवान ने इस पूरी सृष्टि की रचना की है। लेकिन इस सृष्टि को संभालने और आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा दायित्व एक माँ निभाती है। एक माँ केवल बच्चे को जन्म ही नहीं देती बल्कि पूरे परिवार को संस्कार, प्रेम और अनुशासन के...