अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। दोहरे हत्याकांड में जोगबनी के अमौना निवासी मृतक नवी हुसैन के घर में शुक्रवार को मातम पसरा हुआ था। शुक्रवार को उनकी बेटी को देखने के लिए मेहमान आने वाले थे। नबी गुरुवार को मेहमानों के स्वागत के लिए सामान लाने निकले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या की खबर ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। जिस घर से कुछ दिन बाद शहनाई बजने वाली थी, आज वहां मातम का माहौल है। नवी अपने घर का इकलौता कमाने वाला था।नवी की पत्नी नूरजहां, दो बेटे और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीणों को अभी तक इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा। खासकर उनकी बेटी, जो शादी के सपने देख रही थी, अब सिर्फ इंसाफ की मांग कर रही है। उसका कहना है कि उसके पिता की हत्या शादी से पहले साजिश के तहत की गई है। मृतक के बड़े भाई अबुल का आरोप है ...