कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार के तेली मोहल्ले में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना ने तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और शक के खतरनाक असर को उजागर कर दिया। यहां एक पिता और बेटी कथित रूप से तांत्रिक से झाड़-फूंक के चलते मानसिक रूप से इस कदर प्रभावित हो गए कि बेटी की मौत के बाद भी पिता ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और महीनों तक शव को घर में ही सड़ने के लिए छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में पिता ने कबूला घर में दो साल से झाड़ू तक नहीं लगी थी और दोनों गंदगी में रहने के आदी हो चुके थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब छह माह से बंद पड़े मकान का दरवाजा परिजनों ने खुलवाया। अंदर का नजारा किसी भूत बंगले से कम नहीं था चारों ओर कूड़ा, सड़ा-गला सामान और तेज बदबू। कमरे में युवती का कंकाल पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.