नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- 1988 में एक फिल्म आई थी तेज़ाब। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। अनुपम खेर, चंकी पांडे समेत कई एक्टर्स ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई थी। लेकिन उससे भी ज्यादा फिल्म के एक गाने के चर्चे हुए। इस फिल्म के एक गाने 'एक दो तीन' ने माधुरी को स्टार बना दिया। सालों तक वो अपने फैंस के बीच मोहिनी नाम से पहचानी गई। लेकिन क्या आप इस गाने के बनने के पीछे की कहानी जानते हैं? इसे जिस गीतकार ने लिखा था उसने डमी लिरिक्स को ही गाना बना दिया।ऐसे इस गाने ने माधुरी को बना दिया था स्टार 1988 का साल और ऑडियंस के जुबान पर 'मोहिनी मोहिनी' था। अनिल कपूर के लीड रोल वाली फिल्म की माधुरी स्टार बन चुकी थी। लीड एक्टर से ज्यादा चर्चे उनकी डांसिंग स्किल और गाने के हो रहे थे। फिल्म के गाने 'ए...