मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक के दाखिले के लिए जारी मेरिट लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। जिस कॉलेज में जो विषय है ही नहीं, वहां उस विषय के छात्रों को दाखिले के लिए भेज दिया गया है। कई प्राचार्यों ने यूएमआईएस से इसकी शिकायत भी की है। यह भी पढ़ें- प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में स्नातक में नामांकन शुरूगड़बड़ी की शिकायत एलएनटी कॉलेज में सोशियोलॉजी और उर्दू विषय की पढ़ाई नहीं होती है, लेकिन इन विषयों के छात्रों को कॉलेज आवंटित कर दिया गया है। कॉलेज ने इसपर आपत्ति जताई है। एक अन्य कॉलेज में उर्दू विषय की पढ़ाई नहीं होती। वहां भी उर्दू विषय में छात्रों को आवंटित कर दिया गया है। इससे पहले कई कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट में उनके नाम हटाने और सीट कम करने की शिकायत विवि प्रशासन से की थी। मेरिट लिस्ट को लेकर लग...