जिस कार्य को करने से मन आनंदित हो वही सेवा है: अखिलेश्वर
रांची, सितम्बर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सेवा धाम, गुडीडीह, जोन्हा में शुरू हुआ। राष्ट्रीय सेवा भारती की न्यासी शिल्पा वर्णेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि जिस कार्य को करने से मन आनंदित हो, वही सेवा है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से घर की किलकारी और मन की फुलवारी प्रफुल्लित होती है। उन्होंने पंच परिवर्तन विषय पर कहा कि सेवा भारती के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संत जेवियर्स कॉलेज की प्रो. भारती रायपत और सीसीएल की पूर्व महाप्रबंधक रश्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.