जमुई, मार्च 18 -- सिकंदरा। सुभाष कुमार पांडेय भगवान महावीर की धरती पर बहुआर नदी को चिरकर बना कुंड घाट जलाशय योजना का सपना पूरा हो गया। जमुई के सिकंदरा प्रखंड में जमीन को जल से जोड़ने के लिए सरकार ने जो पहल शुरू की थी। वह अब पूरा हो चुका है। बाढ़ का पानी बर्बाद ना हो इसका सही उपयोग करने के लिए लछुआड़ कुंड घाट के समीप डैम का निर्माण करवाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की इस महत्वकांक्षी योजना को मूर्त रूप देने के लिए मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सांसद ललन सिंह के प्रयास से 2008 में कुंड घाट जलाशय योजना की आधारशिला रखी गई थी। हालांकि उस समय निर्माण कार्य का बजट मात्र 40 करोड़ ही था। समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण इसका बजट धीरे-धीरे करोड़ों में बढ़ता चला गया। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर तेजी से काम चला।कुंडघाट डैम से क्षेत्र के 2035 हेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.