भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में फिर से एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, विवि ने जिस कर्मी सर्वानंद प्रसाद की नियुक्ति को गलत बताया है, उसे ही विवि के सबसे महत्वपूर्ण स्थापना शाखा का प्रभारी बना दिया गया है। इसको पूर्व स्थापना प्रभारी सुनील कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को शिकायत पत्र दिया है। कुलसचिव ने कहा कि शिकायत की कॉपी मिली नहीं है, यदि मिलती है तो वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सर्वानंद प्रसाद पर पूर्व एसओ ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले अनुकंपा पर चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में नियुक्त किया गया, लेकिन फिर दोबारा तृतीय वर्ग में नियुक्ति कर दी गई। जो राज्य सरकार के नियम के विपरीत है। इस मामले में पूर्व में जब आरटीआई से विवि से जवाब मांगा गया था तो विवि ने भी जवाब में...