नई दिल्ली, मार्च 14 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच हमास और ईरान के बीच पहली बार तनाव देखने को मिल रहा है। फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने सार्वजनिक रूप से ईरान को नसीहत देते हुए कहा है कि वह खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों पर हमला न करे। विशेषज्ञों के मुताबिक 17 साल पुराने हमास और ईरान गठबंधन में यह पहली बार है, जब ईरान के किसी कदम पर हमास ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने सार्वजनिक बयान जारी कर ईरान को पश्चिम एशिया के बाकी देशों पर हमला न करने के लिए कहा है। हालांकि, फिलिस्तीनी संगठन ने ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार की वकालत की है। हमास की तरफ से दिए गए इस बयान को अरबी मीडिया ने गहराई के साथ दिखाया है। गौरतलब है कि हमास की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.