नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, व.सं.। पालम अग्निकांड को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज द्वारा इस मामले में की जा रही बयानबाजी की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारद्वाज ने शोक सभा में अभद्र व्यवहार किया था। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पालम में हुए अग्निकांड व उससे जुड़े राहत कार्य की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिए हैं। जांच में आग लगने के कारणों से लेकर इस बात की भी जांच होगी की क्या फायर ब्रिगेड के द्वारा राहत कार्य में कोई कोताही हुई थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस इमारत में आग लगी थी, उसके भूतल में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि इसी तरह के एक हादसे में 24 मई, 2024 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.