नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मारुति सुजुकी ने भले ही इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में देरी से एंट्री की, लेकिन कंपनी अब इसमें रफ्तार पकड़ चुकी है। दरअसल, पिछले महीने यानी जून में मारुति देश की चौथी सबसे सफल EV कंपनी बनकर सामने आई। ये पहले दिन पायदान पर कब्जा करने वाली टाटा मोटर्स, महिंद्रा और JSW MG मोटर से पीछे रही। खास बात ये है कि पिछले कुछ महीने की तरह इस बार भी मारुति के सामने हुंडई, किआ और BYD के साथ विनफास्ट जैसी कंपनी भी पीछे छूट गई। मारुति के पोर्टफोलियो अभी एक मात्र मॉडल ई-विटारा है। जून में इसकी 1,896 यूनिट बिकीं। वहीं, कंपनी का सेगमेंट में मार्केट शेयर 6% हो गया। यह भी पढ़ें- महिंद्रा XEV 9e का 'सैटिन डेजर्ट मिस्ट' कलर वैरिएंट लॉन्च, कीमत पुरानी ही रखीमारुति ई-विटारा वैरिएंट वाइज फीचर्स 1. मारुति ई-विटारा डेल्टा वैरिएंट (बैटरी पैक: ...