जिसे शिक्षक बनना ही नहीं था, कौन हैं मैडम पुष्पा प्रसाद? अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- गोपालगंज की एक सरकारी शिक्षिका जो कभी कंप्यूटर सेंटर खोलने का सपना देखा करती थीं, अब देश के सबसे बड़े शिक्षक सम्मान की हकदार बन गई हैं। पटना से आ रही यह खबर बिहार के शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है, क्योंकि गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है और यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर मिलेगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा प्रसाद, गोपालगंज के कुचायकोट स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। देशभर से जिन 11 शिक्षकों को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें बिहार से दो नाम शामिल हैं, पहला गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और दूसरा बांका की खुशबू कुमारी का। दोनों शिक्षिकाओं को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जहां देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.