जिसे मरा समझ अंतिम संस्कार किया, वो 50 दिन बाद जिंदा लौटा; परिवार और पुलिस भी दंग
एक संवाददाता, अगस्त 4 -- जिस व्यक्ति को मृत मानकर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया, वह 50 दिन बाद अचानक जीवित लौट गया। उसे जिंदा देखकर परिजन एकबारगी दंग रह गए, हालांकि फिर खुशी भी जताने लगे। शख्स का नाम शहाबु मियां है। उनकी उम्र 71 साल है। वह बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र स्थित कुढ़नू गांव के रहने वाले हैं। पिछले महीने वह लापता हो गए थे। पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान परिजन ने शहाबु के रूप में की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजन को शव सौंप दिया था, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब बुजुर्ग के जिंदा लौटने के बाद सवाल उठ रहा है कि जिस शव की अंत्येष्टि की गई, वो किसका था? इस संबंध में चांद थाना के एसआई सीबी सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीते 16 जून को चंदोश के रास्ते में एक शव मिला था। ताने के एसआई रोहित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.