नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिस बेटी को मृत मानकर परिवार ने अंतिम संस्कार किया, उसकी तेरहवीं भी कर दी लेकिन अब वह तीन साल बाद जिंदा मिल गई। गुजरात के बड़ौदा स्थित नारी संरक्षण केंद्र में मिली प्रीति की वीडियो कॉल पर पहचान होने के बाद परिवार में खुशियां लौट आईं। लेकिन इस कहानी ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि गुलरिहा इलाके में जिस युवती के शव को प्रीति समझकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था, वह आखिर किसका था? उस शव की पहचान के लिए लिया गया डीएनए सैंपल अब अहम हो गया है। उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रयागराज के उमरावगंज के रहने वाले बनवारी लाल की 27 साल की बेटी प्रीति 13 मई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। तीन साल तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच 30 सितंबर 2026...