नई दिल्ली, जून 4 -- देश के SUV सेगमेंट में किन मॉडल का दबदबा है, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। बीते महीने यानी मई में इस लिस्ट को टॉप करने का काम मारुति फ्रोंक्स ने किया। इस SUV ने सभी को चौंकाते हुए ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। दरअसल, इसे 20,686 ग्राहक मिला। वहीं, दूसरी पोजीशन पर टाटा पंच 20,686 यूनिट के साथ रही। फ्रोंक्स की डिमांड के सामने टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, मारुति विक्टोरिस जैसे मॉडल भी काफी पीछे छूट गए। चलिए एक बार सेगमेंट की मॉडल वाइज सेल्स की रिपोर्ट को देखते हैं। पिछले महीने की टॉप SUVs की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति फ्रोंक्स की मई 2026 में 20,686 यूनिट बिकीं। जबकि, मई 2025 में इसकी 13,584 यूनिट बिकी थीं। यानी इसके 52% की YoY ग्रोथ मिली। टाटा पंच की मई 2026 में 20,208 यूनि...