नई दिल्ली, मार्च 3 -- टाटा की न्यू सिरोस SUV ने कामयाबी के रास्ते पर दौड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, पहले ही इस कार को 2 महीने के अंदर 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। वहीं, अब इसने 10,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात ये है कि ये कारनामा महज 46 दिनों के अंदर किया है। बता दें कि बुकिंग विडों खुलने के 24 घंटे में ही सिएरा को 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। अब कंपनी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कंपनी ने सिएरा की 10,000 यूनिट्स डिलीवर कर दी हैं। सिएरा की ऑफिशियल डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हुई थी। कंपनी द्वारा शेयर की गई क्लिप में कई फैमिली प्रोडक्शन फैसिलिटी में एक टन सिएरा के साथ डिलीवरी लेते हुए दिख रहे हैं। प्रोडक्शन फैसिलिटी की बात करें तो, खबर है कि टाट...