नई दिल्ली, अगस्त 4 -- टाटा मोटर्स ने एक और माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, हर बार कंपनी को नई उंचाइओं पर ले जाने वाली पंच SUV ने एक बार फिर कंपनी को ताज में कामयाबी का नगीना जड़ दिया है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि वो उसकी पंच ने लॉन्च के बाद से देश के अंदर महज 5 सालों के अंदर 8 लाख यूनिट की बिक्री का आंतड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ, पंच भारत में इतनी तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाली SUV बन गई है, जो ICE और इलेक्ट्रिक, दोनों ही सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब पंच की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। जुलाई 2026 में पंच (पंच EV सहित) की 21,313 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार और कुल मिलाकर भारत की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। 2026 के फेस्टिव सीजन से पहले,...