वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के जिस सरगना की जोरशोर से तलाश हो रही है वो इस समय दुबई में छिपा है। पुलिस के अनुसार प्रह्लादघाट के कायस्थ टोला का रहने वाला शुभम जायसवाल गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इस वीजा पर वह 10 साल तक दुबई में रह सकता है। इसके पहले उसे भारत लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस के बाद वहां गिरफ्तारी कर प्रत्यर्पण की कार्यवाही करानी होगी। सरगना शुभम के खिलाफ वाराणसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली, रोहनिया, सारनाथ थाने में वह नामजद है। इसके अलावा सोनभद्र और गाजियाबाद में उसके खिलाफ केस दर्ज है। कफ सिरप तस्करी का मामला खुलते ही वह दुबई भाग निकला था। लखनऊ से उसका पासपोर्ट रद्द कराया जा चुका है। रोहनिया पुलिस के अनुसार वह गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इसकी रिपोर्ट भी स्थानीय स्त...