जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा
सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। दोनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाते थे। ठग दंपति की तलाश में छह प्रदेशों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन यूपी में दोनों धर दबोचे गए। यह दंपति ठग कभी बैंक मैनेजर तो कभी आयकर अधिकारी बनकर जालसाजी करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने देशभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। सीतापुर में नीलाम होने वाले सोने के सिक्के सस्ते दिलाने और पुराने कटे-फटे नोट बदलने का झांसा देकर तीन लोगों से 27 लाख रुपये ठगे थे। दोनों के खिलाफ पांच राज्यों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवर और बैंक मैनेजर व आयकर अधिकारी के फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। एसपी अंकुर अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.