औरैया, मार्च 9 -- बेला (औरैया), संवाददाता। रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना बेला-कानपुर रोड पर सामने आई। यहां एक युवक अपनी 85 वर्षीय दादी को दिल्ली ले जाने का भरोसा देकर घर से साथ ले गया, लेकिन रास्ते में उन्हें सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। बेबस वृद्धा पूरी रात सड़क किनारे बैठी अपने परिजनों का इंतजार करती रहीं। रविवार सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर जब वृद्धा पर पड़ी तो उन्हें काफी देर से उसी जगह बैठे देखकर शक हुआ। लोगों ने मानवता दिखाते हुए डायल 112 और थाना बेला पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को सुरक्षित स्थान पर बैठाकर उनका हालचाल जाना। पूछताछ में वृद्धा ने अपना नाम रामवती (पत्नी स्व. वंशलाल), निवासी मदरे पुरवा, थाना ठठिया बताया। उन्होंने बताया कि उनका नाती सोनू, जो दिल्ली में रहता है, उन्हें यह कहकर साथ ले गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.