कानपुर, अगस्त 23 -- UP News: यूपी के कानपुर से छात्रा का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पिता की मौत के बाद उनके जिस दोस्त को छात्रा अंकल कहती थी और भरोसा करती थी, वही इस घिनौनी हरकत कर डाली। वीडियो उसके पिता के दोस्त ने ही बनाया और दूसरे नंबर से भेजकर छात्रा को परेशान करता रहा। उससे 15 हजार रुपये और एक सोने की चेन भी हड़प ली। अंकल ने बाद में वीडियो डिलीट करवाने के नाम पर उसे मदद का भरोसा दिया और अपनी बेटी की उम्र की पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। उसकी पोल तब खुली जब छात्रा ने परिजनों की मदद से उसे मिलने बुलाया और पकड़ लिया। तब पता चला कि वीडियो खुद उसी ने बनाया था। परिजनों का आरोप है कि चमनगंज थाने में आरोपी को सौंपने के बाद भी पुलिस ने उसे छोड़ दिया और उन पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी ...