सिंगरौली, जून 21 -- मध्य प्रदेश में सिंगरौली से बाल विवाह क हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़के के साथ बड़ी बहन की शादी हुई, उसी लड़के से 13 साल की बच्ची की शादी करने की कोशिश की गई। ये बच्ची उसी लड़की की छोटी बहन थी जिससे शादी तय हुई थी। लड़की के भागने के बाद परिवारवालों ने उस लड़के से कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली बच्ची की शादी कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को बचा लिया है। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब बारात आने में कुछ ही घंटे बाकी थे। पुलिस को इस मामले में सूचना देते हुए एक गुमनाम पत्र मिला था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे की शादी बड़ी बहन से हुई थी। लेकिन शादी के एक हफ्ते पहले ही वह भाग गई। बमनामी और शादी कैंसिल करनेसे होने वाले नुकसान ...