हिन्दुस्तान संवाद, मई 16 -- मथुरा में थाना साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एआई तकनीकी से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित युवक को एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर हैलीपेड के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से फोटो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर चालान किया है। बताते चलें कि एक स्कूल संचालक ने पांच मई को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी की अश्लील फोटो को एआई तकनीकी से बना कर नये नये नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल कर दिया है। इससे बहुत बदनामी हो रही है तो बेटी का भी बुरा हाल है।AI से फोटो-वीडियो बनाकर वायरल किए साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आाधर पर मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रोनिक्स साक्ष्य की जांच करते हुए फोटो वायरल...