जिसमें दम है अकेले आ जाओ.मुक्के पर मुक्का खाता रहा बाइक चोर, पिटाई खाने के बाद भी दिखाता रहा अकड़
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: मेरठ में बाइक चोर को पब्लिक ने रंगेहाथ दबोच लिया और जमकर पीटा। इस दौरान चोर के पैर बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। भीड़ ने पहले आरोपी की जमकर खातिर की। हालांकि इस दौरान चोर मुक्के पर मुक्के खाता रहा और बोला कि जिसमें दम है अकेले आ जाओ। इस दौरान आरोपी ने पब्लिक पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो महीने पूर्व ही आपराधिक मामले में जेल से छूटकर आया था। इंचौली क्षेत्र के नंगलाशेखू गांव निवासी मोनू सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए मयंक मेडिकल स्टोर के सामने धर्मकांटे पर आया था। इस दौरान वह ट्रक में लदे सिमेंट के कट्टे उतारने लगा। इसी बीच एक शातिर चोर ने उसकी बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली और फरार हो गया। इस बात की जानकारी होने पर मोनू ने तत्काल डायल 112 को मामले की सूचना दी। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.