जिसपर प्रेमिका के 35 टुकड़े करने का आरोप, अब वो जेल में देगा MA एग्जाम; श्रद्धा वालकर मर्डर केस में सुनवाई टली
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दिल्ली की एक अदालत ने श्रद्धा वालकर मर्डर केस में 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई को कैंसल कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी आफताब पूनावाला ने कोर्ट को बताया है कि 20 जुलाई को उसका तिहाड़ जेल में एमए सोशियोलॉजी का फाइनल एग्जाम है। कोर्ट ने इसके साथ ही निर्देश दिया कि 21 जुलाई दोपहर 2 बजे से अभियोजन पक्ष के सबूत दर्ज किए जाएं और पहले से तय तारीखों पर सुनवाई जारी रहेगी। एडिशनल सेशन जज हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने इस बात पर ध्यान दिया कि आरोपी के एग्जाम 11 जुलाई से 20 जुलाई तक तिहाड़ जेल में होंगे जो कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।कोर्ट ने आरोपी की अर्जी पर क्या कहा? आरोपी की अर्जी पर कोर्ट ने 8 जुलाई को अपने आदेश में कहा 'आरोपी आफताब आमीन पूनावाला ने अपनी अर्जी में कहा है कि उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.