दुमका, मार्च 17 -- जिसपर प्रभू की कृपा होती है वहीं भागवत कथा में आते हैं : राधा किशोरी सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा वाचक वृन्दावन धाम की राधा किशोरी ने कहा कि जिसपर प्रभु की कृपा होती है, वही भागवत कथा श्रवण करने आते हैं। कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही सारे पाप व कष्ट दूर हो जाते हैं। यह मोक्ष प्राप्ति का सबसे उत्तम व सरल मार्ग है। भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य का समावेश एवं संपूर्ण जगत के कल्याण करने वाले श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा श्रवण करना ही कलिकाल में मुक्ति का सबसे सुलभ साधन है। पापी से पापी मनुष्य भी अगर कथा में बैठकर भगवान की लीलाओं का श्रवण करता है तो उसके जन्म जन्मांतर के पाप धूल जाते हैं।पहले दिन कथा वाचक द्वारा भगवान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.