जिसने वासेपुर गैंग का हाथ थामा, उसे मिली मुकदमों की बेड़ियां
धनबाद, अक्टूबर 2 -- 'लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई...' कैराना के मशहूर शायर मुजफ्फर इस्लाम रजमी की यह लाइनें आज वासेपुर के उन दर्जनों युवाओं पर सटीक बैठ रही हैं, जिन्होंने चंद पैसों के लालच और शूटर बनने के शौक में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का दामन थाम लिया। गैंग्स से हाथ मिलाने वालों को बदले में सिर्फ और सिर्फ मुकदमों की बेड़ियां ही मिलीं। गैंग्स ऑफ वासेपुर में सिर्फ आकाओं का परिवार ही तबाह नहीं हुआ, बल्कि उनके मोहरे बनकर आए गुर्गों का हस्र भी खौफनाक ही रहा है। अपराध की चमकीली दुनिया का आकर्षण दिखाकर गैंग ने इन लड़कों का इस्तेमाल किया, नतीजा इनका भविष्य सलाखों के पीछे पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। पुलिस फाइलों के अनुसार पाकिस्तान में छिपे कुख्यात प्रिंस खान और दुबई में पनाह लेकर अपराध करा रहे उसके बड़े भाई गोपी के गुनाहों के दलदल में अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.