जिसने लूटी आबरू उसी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, कोर्ट की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा
प्रतापगढ़, जून 18 -- Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती जिला न्यायालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। कोर्ट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती को देखकर पुलिस वालों के भी हाथ-पांव फूल गए। देखते ही देखते वकीलों की भीड़ इकट्ठा हो गई। न्यायिक अधिकारी भी कक्ष से बाहर निकल आए। युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। यह वही प्रेमी था जिस पर युवती ने रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती से बातचीत की तो वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। फायरब्रिगेड कर्मियों ने उसे पानी की टंकी से उतारा। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी ने युवती पर आत्महत्या की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी युवती का शांतिभंग में चालान कर दिया। 19 वर्षीय युवती देहात कोतवाली के कारीघाट के पास की रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.