जिसने जंतर-मंतर जाकर दिया साथ, अब उसी ने कर दिया कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। एक तरफ जहां इसके नेताओं पर कानूनी शिंकजा कसने लगा है तो दूसरी तरफ इसके विरोध में भी लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। इस बीच एक ऐसी शख्सियत ने भी सीजेपी की ओर से किए जा रहे आंदोलन और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग को देश के साथ मजाक करार दिया है, जिसने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर जाकर समर्थन किया था। नीट पेपर लीक के खिलाफ जून-जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान छात्रों के मुद्दों को देखते हुए बहुत से आम और खास लोग सीजेपी का समर्थन करने पहुंचे थे। खासकर 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से उठाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान ऐक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी वहां जाकर सीजेपी का समर्थन किया था और सरकार से जल्दी छात्रों के हित की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.