बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाह कराने वाले अगुआ के पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी तहरीर में उमेश कुमार यादव निवासी अमरौली सुमाली के चिरईदार टोला ने बताया कि उसने विपक्षी करमचंद्र उर्फ अमित यादव निवासी अमरौली सुमाली टोला बरहपुर थाना सोनहा का विवाह कराया था। अमित यादव इस विवाद से संतुष्ट नहीं था। इसके चलते उसने उमेश कुमार यादव को भद्दी गाली दी और मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस करमचंद्र उर्फ अमित यादव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.