नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- शुभमन गिल के कप्तानी करियर की शुरुआत पिछले साल जून में हुई थी। इंग्लैंड के दौरे पर गई टेस्ट टीम के वे कप्तान थे। उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे, क्योंकि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। भारत ने इंग्लैंड के साथ 2-2 से सीरीज बराबर कराई। इस सीरीज में एक ऐसा खिलाड़ी था, जिसने कप्तान शुभमन गिल के लिए अपनी जान अड़ा दी थी। भले ही वह गेंदबाज है, लेकिन एक मैच में तो बल्लेबाज के तौर पर भी वह भारत को जीत दिलाने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। हालांकि, बदकिस्मती से वह आउट हो गए थे, लेकिन इसका सिला यह है कि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। ये कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं। भारतीय टीम वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 4 तेज गेंदबाजो...