मस्कट, अप्रैल 8 -- पश्चिमी एशिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव और बढ़ गया है। अरब सागर के पश्चिमी सिरे पर बसे देश ओमान ने साफ शब्दों में ईरान की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें जहाजों से ट्रांजिट फीस (टोल) वसूलने की बात कही गई थी। अमेरिका संग हुई सीजफायर में ईरान ने ऐसी शर्तें रखी थीं कि तेहरान और मस्कट दोनों को होर्मुज समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रांज़िट फीस वसूलने की अनुमति मिले लेकिन ओमान ने बुधवार को ईरान की इस मांग को खारिज कर दिया। ओमान ने साफ तौर पर कहा है कि इस अहम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों के गुजरने पर कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता। ओमान के परिवहन मंत्री ने कहा कि सल्तनत ने ऐसे समझौते किए हैं जिनसे यह सुनिश्चित होता है कि होर्मुज समुद्री मार्ग से गुजरने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.