इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन समिति पंसारी टोला की ओर छैराहा स्थित लॉर्ड कृष्णा मैरिज होम में हो रही भागवत कथा में व्यास ऋतु पाण्डेय ने कथा सुनाई।विश्राम दिवस की कथा में आचार्य ऋतु पाण्डेय ने कहा कि लोग सुदामा को अत्यंत दरिद्र, निर्धन, दीन हीन जैसा प्रदर्शित करते हैं, जबकि सुदामा से ज्यादा धनवान और किसे कहा जाएगा। स्वयं द्वारकाधीश ने जिसके चरण धोए हों और पूरे आदर के साथ अपने सिंहासन पर बैठाला हो। धनी वह नहीं होता, जिसके पास बहुत सारा धन हो, बल्कि धनी तो वह है जिसके पास परमात्मा के नाम का धन हो। इससे पूर्व उन्होंने कंस वध, गोपी उद्धव संवाद, रुक्मिणी विवाह और परीक्षित मोक्ष आदि की कथाओं का बड़े ही तात्विक ढंग से वर्णन किया। इस अवसर पर कथा के संरक्षक राकेश चंद्र पाठक, समिति अध्यक्ष ओपी गौर तथा परीक्षित रा...