हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 3 -- आने वाले दिनों में बिहार के लाखों किसानों की मुसीबत बढ़ सकती है। फार्मर आईडी नहीं होने की वजह से किसान कई अहम सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। पीएम किसान सम्मान योजना को लेकर भी केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि वैसे किसानों को ही इस योजना की राशि मिलेगी, जिसके नाम से जमीन के कागजात होंगे। किसानों का विशिष्ट पहचान पत्र होगा। एक परिवार में पति और पत्नी दोनों को यह अलग-अलग राशि नहीं मिल सकती है। आयकरदाता को लाभ नहीं मिलेगा। जाहिर है जिन किसानों का विशिष्ट पहचान पत्र (फार्मर आईडी) नहीं बना है, वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। ऐसे किसानों की संख्या वर्तमान में 32 लाख से ज्यादा है। पहले चरण में पीएम किसान सम्मान निधि के 85.53 लाख लाभुकों का पहचान पत्र बनाया जाना है। इसमें से 53.45 लाख का पहचान...