नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने एक यट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होने ओवैसी की पार्टी के विधायकों की संख्या का जिक्र करते हुए यूपी की 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की नीयत पर सवाल उठाए। आजम खान ने कहा कि जिनके अपने राज्य में चार विधायक हों, वे 400 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। मैं तो उनके हौसले की कद्र करता हूं। वे फौलाद से बने हैं, शेर हैं। उन्होंने कहा कि पहले अपनी चार सीटों को पांच तो कर लीजिए। आजम ने ओवैसी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनों नेताओं से उनकी गुजारिश है कि अक्ल से काम लें। वे उन पर भी तरस खाएं और खुद पर भी रहम करें। आजम ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बात निकलेगी तो बहुत दूर...