पीलीभीत, मार्च 12 -- जहानाबाद। ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर के घर हुई चोरी के आरोपी को पड़कर पुलिस को देना पीड़ित के लिए महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ शिकायतकर्ता का भी शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसको लेकर पुलिस की खासी फजीहत हो रही है। बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बडेपुरा निवासी रामू पुत्र बुद्धसेन थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। वह अपने परिवार समेत भत्ते के पास में ही झोपड़ी डालकर रहता है। 10 मार्च को रात दो बजे अर्जुन पुत्र रामचंद्र उसकी झोपड़ी में घुस आया। आरोपी ने उसकी झोपड़ी से गैस चूल्हा और सिलेंडर चोरी किया और चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी द्वारा उसकी झोपड़ी में आया और चावल का कट्टा चोरी करके ले जाने लगा। जिस पर उसने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.