जिसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी उसी के कार्यक्रम में जाना मजबूरी : फोगाट
अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या,संवाददाता। हरियाणा की मशहूर महिला रेसलर विनेश फोगाट सोमवार की दोपहर बाद अयोध्या पहुंचीं। विनेश फोगाट गोंडा के नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं। प्रतियोगिता में वेरिफिकेशन से पहले उन्होंने रामलला और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट ने कहा कि "प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है, मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनीनगर जाऊंगी।" अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि "देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।"शायरी अंदाज में किए गए पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर विनेश बोलीं कि "हम अपनी तरफ से मेहनत कर रहे हैं, रामलला की धरती पर आए हैं, यहां सबकी कामना पूरी होती है, मेरी भी होगी।" यह भी पढ़ें- रामलला का आशीर्वाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.